Xiaomi एक बार फिर अपने प्रीमियम फ्लैगशिप सेगमेंट में तहलका मचाने वाला है। हाल ही में कंपनी ने चीन में Xiaomi 15 Ultra की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है, हालांकि इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट अब तक कन्फर्म नहीं हुई है। ग्लोबली यह स्मार्टफोन 2 मार्च को लॉन्च हो चुका है लेकिन भारतीयों के लिए अभी भी उम्मीद कायम है। इससे पहले ही कुछ ऑनलाइन रिटेलर्स ने इसके फुल स्पेसिफिकेशन और ऑफिशियल रेंडर्स लीक कर दिए हैं।
Powerful Processor और AMOLED Display
Xiaomi 15 Ultra में दिया गया है Qualcomm Snapdragon 8 Elite 4.32GHz 8-Core Edition प्रोसेसर, जो इसे अब तक के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन्स में से एक बनाता है। फोन में 6.73-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन है 3200 × 1440 पिक्सल। डिस्प्ले को प्रोटेक्ट करता है Xiaomi Shield Glass 2.0, और यह डिवाइस Android 15 पर रन करता है।

200MP Telephoto और Quad Camera
इस फोन की सबसे खास बात है इसका कैमरा सेटअप। Xiaomi 15 Ultra में आपको मिलेगा क्वाड रियर कैमरा जिसमें शामिल हैं:
- तीन 50MP सेंसर
- एक 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस
इसके अलावा, फ्रंट में दिया गया है एक 32MP सेल्फी कैमरा, जिससे वीडियो कॉल्स और सेल्फ-पोर्ट्रेट्स होंगे शानदार।

Performance और Battery Backup
Specification | Details |
---|---|
प्रोसेसर | Snapdragon 8 Elite 4.32GHz |
डिस्प्ले | 6.73” AMOLED, 3200 × 1440p |
रियर कैमरा | 3× 50MP + 200MP पेरिस्कोप |
फ्रंट कैमरा | 32MP |
RAM + स्टोरेज | 16GB + 512GB |
बैटरी | 5410mAh, 90W फास्ट चार्जिंग |
OS | Android 15 |
डाइमेंशन और वज़न | 161.3 × 75.3 × 9.48mm, 229g |
कनेक्टिविटी | Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4 |
भारत में लॉन्च की उम्मीद
भले ही Xiaomi 15 Ultra स्मार्टफोन 2 मार्च को ग्लोबली लांच हो चुका हो, लेकिन यह स्मार्टफोन अभी तक भारत में लॉन्च नहीं हुआ है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसे जल्द ही भारतीय मार्केट में पेश करेगी। इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए यह फोन सीधे Samsung और Apple जैसे प्रीमियम ब्रांड्स को टक्कर देने वाला है।