सैमसंग जल्द ही भारतीय बाजार में अपना अगला FE सीरीज स्मार्टफोन Samsung Galaxy S25 FE लॉन्च करने जा रहा है। हाल ही में इसके CAD-बेस्ड रेंडर्स लीक हुए हैं, जिनमें इसका नया डिजाइन और कई अहम बदलाव सामने आए हैं। इस बार गैलेक्सी S25 FE पहले से ज्यादा पतला और मॉडर्न लुक के साथ आएगा। कंपनी इस फोन को उन यूजर्स के लिए पेश कर रही है जो प्रीमियम लुक, दमदार कैमरा और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट्स की तलाश में हैं।

Samsung Galaxy S25 FE स्पेसिफिकेशन्स
Samsung Galaxy S25 FE में 6.7 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। इसकी स्क्रीन बेहद स्मूद व्यूइंग एक्सपीरियंस देगी और पतले बेज़ल्स की वजह से डिवाइस देखने में और भी प्रीमियम लगेगा। फोन का साइज़ 161.4 x 76.6 x 7.4mm होगा, यानी यह Galaxy S24 FE से पतला लेकिन थोड़ा चौड़ा होगा।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में Galaxy S24 FE जैसा ही ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। हालांकि, इस बार फ्रंट कैमरे को अपग्रेड किया गया है। Galaxy S25 FE में 12MP का नया फ्रंट कैमरा दिया जाएगा, जो Galaxy S25 की तरह शानदार सेल्फी और वीडियो कॉलिंग क्वालिटी देगा।
इस स्मार्टफोन में वही बैटरी सेटअप मिल सकता है जो Galaxy S24 FE में था। हालांकि, इसकी चार्जिंग स्पीड को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं आई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह फोन लंबा बैकअप देगा और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा।
लीक बेंचमार्क रिपोर्ट्स के अनुसार सैमसंग Galaxy S25 FE में Exynos 2400e चिपसेट मिलेगा, जो Galaxy S24 FE जैसा ही होगा। यह फोन Android 16 और One UI 8 के साथ आएगा। खास बात यह है कि Samsung इस डिवाइस को 7 साल के OS और सिक्योरिटी अपडेट्स के साथ लॉन्च करने की योजना बना रही है, जो इसे लंबे समय तक टिकाऊ होगी।
Samsung Galaxy S25 FE लांच डेट
Samsung Galaxy S25 FE की लॉन्च डेट को लेकर फिलहाल कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो यह फोन 2025 के मध्य तक भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है। इसका डिज़ाइन पहले ही @OnLeaks और SammyGuru द्वारा लीक हो चुका है, जिससे इसके लुक और स्पेसिफिकेशन का अंदाजा मिल गया है।
[ Source ]