Realme Narzo 80x vs Vivo T4x: Realme और Vivo ने भारतीय बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में दो नए 5G डिवाइस लॉन्च किए हैं Realme Narzo 80x 5G और Vivo T4x 5G अगर आपका बजट ₹15,000 के अंदर है और आप एक ऑल-राउंडर 5G फोन ढूंढ रहे हैं तो यह दोनों फोन आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं इनमें दमदार बैटरी हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और MediaTek के लेटेस्ट चिपसेट मिलते हैं
Display और Design
दोनों स्मार्टफोन में 6.72-इंच FHD+ डिस्प्ले है जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है Vivo T4x में LCD पैनल है जबकि Realme Narzo 80x में IPS LCD पैनल मिलता है दोनों फोन में पंच-होल डिजाइन है जो गेमिंग और मूवी देखने के लिए उपयुक्त है
Features | Vivo T4x 5G | Realme Narzo 80x 5G |
---|---|---|
डिस्प्ले | 6.72″ FHD+ LCD, 120Hz | 6.72″ FHD+ IPS LCD, 120Hz |
प्रोसेसर | MediaTek Dimensity 7300 | MediaTek Dimensity 6400 |
रियर कैमरा | 50MP + 2MP | 50MP + 2MP |
फ्रंट कैमरा | 8MP | 8MP |
बैटरी | 6500mAh, 44W चार्जिंग | 6000mAh, 45W SuperVOOC |
स्टोरेज | 6/8GB RAM + 128/256GB | 6/8GB RAM + 128GB (2TB एक्सपेंडेबल) |
कीमत | ₹14,423 से शुरू | ₹13,298 से शुरू |
Camera और Video Performance
Vivo T4x और Realme Narzo 80x दोनों ही फोन में 50MP + 2MP का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। Vivo का कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग 30fps पर सपोर्ट करता है, जबकि Realme का कैमरा Full HD वीडियो 60fps पर रिकॉर्ड करता है। दोनों में 8MP का फ्रंट कैमरा है जो Full HD वीडियो रिकॉर्डिंग करता है।
Battery और Charging
Vivo T4x में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 44W Flash Charging सपोर्ट करती है। वहीं, Realme Narzo 80x में 6000mAh बैटरी है लेकिन इसमें 45W SuperVOOC चार्जिंग दी गई है। दोनों फोन USB Type-C पोर्ट के साथ आते हैं और लंबे बैकअप के लिए जाने जाते हैं।
Price और Variant
Vivo T4x 5G:
- ₹14,423 (6GB + 128GB)
- ₹15,785 (8GB + 128GB)
Realme Narzo 80x 5G:
- ₹13,298 (6GB + 128GB)
- ₹14,298 (8GB + 128GB)
कौन-सा बेहतर है?
अगर आप बड़ी बैटरी, 4K रिकॉर्डिंग और ब्रांड ट्रस्ट को प्राथमिकता देते हैं, तो Vivo T4x 5G आपके लिए बेहतर रहेगा।
अगर आप थोड़े सस्ते में एक्सपेंडेबल स्टोरेज और SuperVOOC चार्जिंग चाहते हैं, तो Realme Narzo 80x 5G एक शानदार डील हो सकता है।